नवम्बर 22, 2025 7:17 पूर्वाह्न

views 149

राष्ट्रपति मुर्मु ने सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का किया उद्घाटन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्‍करण का उद्घाटन किया। नौ दिन तक चलने वाले इस महोत्‍सव को राष्ट्रपति निलयम, संस्कृति मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर आयोजित कर रहा है। इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा और नगर हवेली, तथा दमन और दीव की विविध सांस्कृतिक धरोहर को दिखाना है।   इस मौके पर राष्ट्रपति ने लोगों से विभिन्‍न स्‍थानों की पारंपरिक संस्कृति के बारे में जानने की अपील...