अगस्त 12, 2024 8:39 पूर्वाह्न अगस्त 12, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 26

राजस्थान: राज्य के विभिन्न भागों में बारिश के चलते 20 लोगों की मौत 

  राजस्थान में शनिवार से जारी वर्षा से राज्य के विभिन्न भागों में 20 लोगों की मृत्यु हो गई है। जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर और दौसा में कल तेज वर्षा से कई स्थानों में पानी भर गया। प्रशासन ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली,  सवाई माधोपुर, गंगापुर और भरतपुर जिलों में आज सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कुछ जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।        इस बीच जयपुर के उफनते कनौटा बांध में पांच युवकों के बह जाने की खबर है। उधर, बाणगंगा नदी ...

जुलाई 31, 2024 9:59 पूर्वाह्न जुलाई 31, 2024 9:59 पूर्वाह्न

views 3

राजस्थान: डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस पॉजिटिव रोगी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने हेतु विस्तृत परामर्श जारी किया

  राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस का एक पॉजिटिव रोगी सामने आने के बाद प्रदेशभर में इस रोग को लेकर सावधानी बरतने और आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है। साथ ही गुजरात के सीमावर्ती जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर में विशेष अलर्ट जारी किया है।  स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चांदीपुरा वायरस का रोगी सामने आने के बाद इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग ने प्रदेश के सभ...

जुलाई 26, 2024 9:17 पूर्वाह्न जुलाई 26, 2024 9:17 पूर्वाह्न

views 9

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की

  भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और राजस्थान के लिए नए राज्य इकाई प्रमुखों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि दिलीप जायसवाल बिहार राज्य इकाई के नए प्रमुख होंगे। राज्य विधान परिषद के सदस्य श्री जायसवाल, सम्राट चौधरी का स्थान लेंगे, जो अब उप मुख्यमंत्री हैं। राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे सीपी जोशी का स्थान लेंगे। पार्टी ने छह राज्यों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किये हैं। हरीश द्विवेदी, को असम, सांसद अतुल गर्ग को चंडीग...

जुलाई 10, 2024 9:12 अपराह्न जुलाई 10, 2024 9:12 अपराह्न

views 28

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया

राजस्थान विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। राज्य की उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री सुश्री दीया कुमारी ने सदन में बजट पेश किया। बजट भाषण में उन्होंने अगले पांच साल में सरकारी विभागों में चार लाख भर्तियों की घोषणा की। दीया कुमारी ने इस साल चिकित्सा और पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख भर्तियां करने का प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई प्रस्ताव पेश किए, जिनमें मिशन हरियालो राजस्थान का संचालन और अगले साल से अलग से ग्रीन बजट पेश करने की घ...

जुलाई 1, 2024 10:04 पूर्वाह्न जुलाई 1, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता हुआ

  मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की शुरुआत की गई है। दोनों राज्यों ने पार्वती-काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के लिए संयुक्त पहल की है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच ज्ञापन समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गए हैं।

जून 29, 2024 10:55 पूर्वाह्न जून 29, 2024 10:55 पूर्वाह्न

views 12

राजस्थान और उत्तर प्रदेश कई राज्यों के शेष भागों में की ओर पहुंचा मानसून: मौसम विभाग  

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, गुजरात

जून 21, 2024 12:27 अपराह्न जून 21, 2024 12:27 अपराह्न

views 18

राजस्थान: जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया योग दिवस समारोह, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया योग 

  राजस्थान में योग दिवस समारोह जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने योग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने जयपुर के ऐतिहासिक जंतर-मंतर स्मारक पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया।