जून 27, 2024 11:40 पूर्वाह्न जून 27, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 19

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह हल्‍की से मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। राष्‍ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।    

जून 27, 2024 10:31 पूर्वाह्न जून 27, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 13

केरल: राज्य भर में हो रही है मूसलाधार बारिश

केरल में समूचे राज्य में मूसलाधार वर्षा हो रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर वर्षा से नुकसान होने की खबरें हैं। आज दो दिनों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट और सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

जून 27, 2024 10:23 पूर्वाह्न जून 27, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 11

ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती प्रवाह के कारण ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गजपति, रायगडा, नवरंगपुर, कालाहंडी, बलंगीर, नौपाडा, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल खोरदा, कटक, बलंगीर, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कालाहांडी, कंधमाल, नुआपाड़ा और बारगढ़ में भारी वर्षा हुई। बारगढ़ और बलंगीर जिलों में कुछ स्‍थानों पर बिजली गिरने से कम से कम पांच लोगों की मृत्य...

जून 26, 2024 11:03 पूर्वाह्न जून 26, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में आज और कल वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। तटवर्ती कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी भागों, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक और गुजरात में इस महीने की 29 तारीख तक बारिश हो सकती है।   कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अगले पांच दिन के दौरान हल्‍की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।   तटवर्ती आंध्र प्रदेश और य...

जून 25, 2024 9:10 पूर्वाह्न जून 25, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 16

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून अगले 3 से चार दिनों में चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए भागों में भी पहुंच जाएगा।   मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि अगले 5 दिनों में पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिम बं...

जून 24, 2024 2:09 अपराह्न जून 24, 2024 2:09 अपराह्न

views 12

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पश्चिमी तटों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पश्चिमी तटों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा की स्थिति बनी रहेगी।

जून 24, 2024 10:02 पूर्वाह्न जून 24, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 22

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्‍सों, गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, ओडिसा और झारखंड की ओर बढ़ चुका है। अगले कुछ दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और अंडमान तथा निकोबार द्वीपों के बहुत से स्थानों पर आज बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्‍की वर्षा हो सकती है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिसा में अगले पांच दिनों के दौरान बादल...

जून 23, 2024 12:29 अपराह्न जून 23, 2024 12:29 अपराह्न

views 10

केरल, कर्नाटक और गोवा सहित देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिन हो सकती है तेज वर्षा- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और गोवा में अगले चार दिनों तक अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भी ऐसी ही बनी रह सकती है और साथ ही गरज के साथ आंधी आने और बिजली चमकने की भी संभावना है।   विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार झारखंड और उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। पूर्वोत्‍तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले पा...

जून 22, 2024 9:33 पूर्वाह्न जून 22, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, व्यक्त की बहुत अधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज केरल के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में बहुत अधिक बारिश की संभावना व्यक्त की है जिसमें मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड के अलावा पहाड़ी वायनाड और इडुक्की शामिल हैं। साथ ही कल कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए अत्यधिक वर्षा का संकेत देने वाला रेड अलर्ट जारी किया गया है।    इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, पलक्कड़ और कासरगोड के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। विभाग ने केरल के कई तटीय इलाकों में हाई वेव अलर्ट जारी किया है। लक्षद्वीप के अगत्ती...

जून 21, 2024 11:59 पूर्वाह्न जून 21, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 17

मौसम विभाग का अनुमान- देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ हो सकती भारी बारिश

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भी तेज वर्षा होने की संभावना है।   मौसम विभाग ने यह भी अनुमान व्यक्त किया है कि उ...