जुलाई 2, 2024 2:12 अपराह्न जुलाई 2, 2024 2:12 अपराह्न

views 25

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन और बाढ़ से कई स्थानों पर सड़क यातायात अवरुद्ध

  अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से कई स्थानों पर सड़क यातायात अवरुद्ध हो गया है। राजधानी ईटानगर और पापुम पारे जिले में प्रशासन ने स्कूलों को अगले पांच दिनों तक बंद रखने की घोषणा की है। लोहित जिले में लोहित नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से 52 लोगों को निकाला है। नामसाई और चांगलांग जिलों में असम राइफल्स ने फंसे हुए नागरिकों को बच...

जुलाई 2, 2024 1:50 अपराह्न जुलाई 2, 2024 1:50 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने चार जुलाई तक कुमाऊं क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने इस महीने की चार तारीख तक कुमाऊं क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आज गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अत्यधिक बारिश की चेतावनी के मद्देनजर कुमाऊं क्षेत्र के सभी जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।    

जुलाई 2, 2024 2:14 अपराह्न जुलाई 2, 2024 2:14 अपराह्न

views 27

दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते बिहार के कई हिस्सों में हो रही है भारी बारिश

दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार के सभी हिस्सों में सक्रिय है जिससे राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज जमुई, लखीसराय और बांका जिले में बहुत तेज बारिश हो सकती है। बिहार के पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, बक्सर, भोजपुर और आसपास के इलाकों सहित दक्षिण मध्य भागों में भी भारी बारिश की संभावना है।     

जुलाई 2, 2024 10:07 पूर्वाह्न जुलाई 2, 2024 10:07 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान और बिहार सहित उत्तर भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में तीन से चार दिनों तक बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसी प्रकार की स्थिति गुजरात और देश के पश्चिमी हिस्सों में भी रहने के आसार हैं। इस बीच, आज सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हुई। शहर में दिन में तेज बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री ...

जुलाई 1, 2024 12:07 अपराह्न जुलाई 1, 2024 12:07 अपराह्न

views 14

तेलंगाना: भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

तेलंगाना में नागरकर्नूल जिले के वनपटला गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना कल आधी रात को भारी बारिश के कारण हुई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    

जुलाई 1, 2024 10:05 पूर्वाह्न जुलाई 1, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर पूर्वी हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 3 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। देश के पश्चिमी हिस्...

जून 28, 2024 1:01 अपराह्न जून 28, 2024 1:01 अपराह्न

views 11

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि ये स्थिति आज सौराष्ट्र, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में बनी रहेंगी।   उत्तर भारत में अगले 5 दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। जबकि पूर्वी और मध्य भारत में मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झा...

जून 28, 2024 11:53 पूर्वाह्न जून 28, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 7

दिल्ली:  तेज बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर जलभराव की स्थिति 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।   मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में चौबीस घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल अठाईस जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी।   दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले चौबीस घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को का...

जून 27, 2024 8:55 अपराह्न जून 27, 2024 8:55 अपराह्न

views 14

केरल में भारी बारिश, मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया 

केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण, बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव की खबर है।  कई हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो गई हैं। पथानामथिट्टा, इडुक्की, वायनाड, तिरुवनंतपुरम और अन्य स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और  नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया  है । विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और समुद्री कटाव की सूचना मिली है। गंभीर रूप से प्रभावित नौ जिलों में राष्ट्रीय  आपदा मोचन बल की टीमें तैनात की जा रही हैं...

जून 27, 2024 2:07 अपराह्न जून 27, 2024 2:07 अपराह्न

views 17

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। विभाग ने कहा कि कल से 30 जून तक झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हि...