अक्टूबर 17, 2024 8:34 अपराह्न

views 17

रेल मंत्रालय ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव

रेल मंत्रालय ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब यात्री 60 दिन पहले ही टिकट की बुकिंग करा सकेंगे। पहले यह अवधि 120 दिनों की थी। यह नियम 1 नवंबर से लागू होगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।