सितम्बर 25, 2025 8:24 अपराह्न सितम्बर 25, 2025 8:24 अपराह्न

views 45

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को पांच वर्ष के कारावास की सजा

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्‍हें आपराधिक षड्यंत्र का दोषी पाए जाने पर यह सजा दी गई है। सरकोज़ी वर्ष 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे। यह मामला लीबिया के दिवंगत नेता कर्नल मुअम्मर गद्दाफी से लाखों यूरो के अवैध धन के लेन-देन से संबंधित था।   सरकोजी पर गद्दाफी से मिले धन का इस्तेमाल वर्ष 2007 के चुनाव अभियान के लिए करने का आरोप था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि बदले में सरकोजी ने पश्चिमी देशों में गद्दाफी की अछूत छवि को सम...

सितम्बर 12, 2025 6:51 पूर्वाह्न सितम्बर 12, 2025 6:51 पूर्वाह्न

views 22

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 वर्ष से अधिक के कारावास की सज़ा

ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को सैन्य तख्तापलट की साजिश और देश में लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश के आरोप में 27 वर्ष से अधिक के कारावास की सज़ा सुनाई गई है। ब्राज़ील के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि 2018 में राष्ट्रपति चुने गए बोल्सोनारो, 2022 का चुनाव हारने के बाद जबरन सत्ता पर काबिज़ रहने की कोशिश करने के दोषी हैं। सज़ा के अनुसार बोल्सोनारो के अपराधों में तख्तापलट और ब्राज़ील के लोकतंत्र को खत्म करने के प्रयास शामिल हैं।