सितम्बर 2, 2024 9:08 अपराह्न

views 10

जो संगठन सहयोग के माध्यम से उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है, वह देश के विकास में बड़ा योगदान देता हैः राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि जो संगठन सहयोग के माध्यम से उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है, वह देश के विकास में बड़ा योगदान देता है। वह आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी मल्टी-इंडस्ट्री ग्रुप के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रही थीं।     समूह के संस्थापक तात्यासाहेब कोरे के काम की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि तात्यासाहेब सहकारी क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की क्षमता में विश्वास करते थे।     इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्...