जुलाई 18, 2024 8:31 पूर्वाह्न जुलाई 18, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्‍स टू अवर होप्‍स’ का विमोचन आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के पहले वर्ष से 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक 'विंग्स टू अवर होप्‍स — वॉल्यूम-वन' का विमोचन आज नई दिल्‍ली में किया जाएगा। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ई-पुस्‍तक का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव भी उपस्थित होंगे। यह संकलन प्रकाशन विभाग ने हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित किया है। 

जून 20, 2024 4:48 अपराह्न जून 20, 2024 4:48 अपराह्न

views 17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया। राष्ट्रपति ने दिव्‍यांग बच्‍चों से बातचीत की और उनका सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। उन्‍होंने नवीनीकृत प्रोस्थेसिस और ऑर्थोसिस सेंटर जाकर मरीजों से बातचीत भी की।   इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि देश या समाज की प्रगति लोगों द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता के जरिए आंकी जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि संवेदनशीलता और समावेशन हमारी संस्कृति तथा सभ्यता के अभिन्न अंग है। राष्ट्रपति ...

जून 17, 2024 9:01 पूर्वाह्न जून 17, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 12

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद उल-अजहा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।   राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद उल-अजहा का त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है और लोगों को मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है।   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एकता और दयालुता के मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की है। श्री धनखड़ ने कहा कि यह त्योहार साथ मिल-जुलकर रहने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।