अगस्त 8, 2024 1:58 अपराह्न अगस्त 8, 2024 1:58 अपराह्न

views 49

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी न्‍यूजीलैंड यात्रा के दौरान वेलिंगटन स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग, परंपरागत चिकित्सा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा हुई।  

अगस्त 8, 2024 11:30 पूर्वाह्न अगस्त 8, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 18

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

अगस्त 8, 2024 11:34 पूर्वाह्न अगस्त 8, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 21

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज सुबह राजधानी वेलिंगटन पहुंची। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो की उपस्थिति में वेलिंगटन क...

अगस्त 6, 2024 11:45 पूर्वाह्न अगस्त 6, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने औपचारिक दस्तावेज हस्तांतरण की अध्यक्षता की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका ने फिजी में सुपर स्पेशलिटी हृदय रोग अस्पताल तथा सुवा में भारतीय उच्चायोग कार्यालय और सांस्कृतिक केंद्र परियोजना के दस्‍तावेज औपचारिक रूप से सौंपे जाने के आयोजन की अध्यक्षता की। यह दस्‍तावेज फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी.एस कार्तिकेयन को सौंपे गए।     

अगस्त 6, 2024 11:47 पूर्वाह्न अगस्त 6, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों के स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फिजी में उन्‍हें घर जैसा महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्य अक्षुण्ण रखे जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि यह जानकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि फिजी में गिरमिट दिवस सामूहिक अवकाश का दिन है और हिन्‍दी फिजी की आधिकारिक भाषा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि फिजी म...

अगस्त 6, 2024 11:50 पूर्वाह्न अगस्त 6, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 13

फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सुवा स्टेट हाउस में किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज सुवा स्टेट हाउस में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-फिजी संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि स्टेट हाउस में उन्होंने राज्य प्रमुखों के आवासों के सौरीकरण की परियोजना के विकास की भी समीक्षा की। यह परियोजना भारत के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसका उद्घाटन पिछले वर्ष फरवरी में किया गया था।   ...

अगस्त 6, 2024 12:12 अपराह्न अगस्त 6, 2024 12:12 अपराह्न

views 10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्‍हें फिजी के राष्ट्रपति द्वारा फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने फि‍जी की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच जारी 75 वर्षों के राजनयिक सहयोग को याद किया।

अगस्त 6, 2024 12:23 अपराह्न अगस्त 6, 2024 12:23 अपराह्न

views 14

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की संसद को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज सुबह फिजी की संसद को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज फिजी के राष्‍ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वे प्रवासी भारतीयों के साथ स्‍वागत समारोह में भी भाग लेंगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना है।     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल रात फिजी की राजधानी सुवा पहुंचीं। वहां उनकी अगवानी फिजी के प्रधानमंत्री सि...

अगस्त 4, 2024 2:03 अपराह्न अगस्त 4, 2024 2:03 अपराह्न

views 9

फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा पर आज रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों- फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के लिए आज शाम फिजी के नादी के लिए रवाना होंगी। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी।

अगस्त 4, 2024 10:02 पूर्वाह्न अगस्त 4, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुए राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की राज्यपालों की प्रशंसा

राज्यपालों का दो दिन का सम्मेलन कल राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मेलन में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की भावना से की गई व्यापक चर्चा के लिए राज्यपालों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्यपालों के कार्यालय के कामकाज को बेहतर बनाने और लोक-कल्याण के लिए मिले सुझावों पर अमल किया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यों के समावेशी और निरंतर विकास पर ही देश का विकास निर्भर करता है और सभी राज्यों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यशैली और अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ना चाहिए। राष्ट...