नवम्बर 24, 2025 6:49 पूर्वाह्न

views 53

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोहान्‍सबर्ग में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल जोहान्‍सबर्ग में जी20 शिखर सम्‍मेलन से अलग इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्‍यापार, निवेश, रक्षा, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और शिक्षा क्षेत्र में संबंध और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। उन्‍होंने आतंकवाद के वित्त पोषण के खिलाफ सहयोग बढ़ाने तथा वैश्विक सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता और मजबूत करने की संयुक्‍त पहल का भी संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि भारत और इटली की रणनीतिक साझेदारी...