अगस्त 15, 2025 1:51 अपराह्न

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को बधाई दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पारसी नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति ने कहा कि नवरोज़ नवीनीकरण, आशा और समृद्धि का प्रतीक है।   उन्होंने कहा कि पारसी समुदाय का यह महत्वपूर्ण त्योहार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का एक अवसर है।   उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के लिए शांति और समृद्धि लाएगा और प्रत्येक नागरिक को समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।