दिसम्बर 3, 2025 10:18 पूर्वाह्न
177
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म हुआ, दोनों पक्ष वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए सहमत
संसद में सरकार और विपक्ष के बीच दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। दोनों पक्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए सहमत हो गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा कराने की सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस चर्चा की शुरुआत करने की संभावना हैं। बैठक में 9 और 10 दिसंबर को लोकसभा में चुनावी सुधारों पर 10 घंटे की चर्चा आयोजित कर...