जुलाई 8, 2024 9:28 अपराह्न

views 44

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध ‘रथ यात्रा’ के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर पहुंचा

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध 'रथ यात्रा' समारोह के पहले चरण के समापन के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन रथ पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर पहुंच गए हैं। हजारों भक्तों ने रथ खींचे, जबकि लाखों भक्त पुरी की ग्रैंड रोड पर जुलूस देखने के लिए एकत्र हुए। सहोदर देवताओं की रथ यात्रा कल दोपहर शुरू हुई और आज सुबह फिर से शुरू होने वाली परंपराओं के अनुसार सूर्यास्त के कारण कुछ मीटर बाद रुक गई। तीन राजसी रथ आज रात श्री गुंडिचा मंदिर के बाहर रहेंगे और देवताओं को कल मंदिर के अंदर ले जाया जाएगा। दे...

जुलाई 8, 2024 12:04 अपराह्न

views 43

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी। राष्‍ट्रपति चार दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। उदयगिरि की गुफाएं ब्राह्मी लिपि में अंकित हाथीगुम्‍फा अभिलेख के लिए प्रसिद्ध है। यह अभिलेख जैन णमोकार मंत्र से आरंभ होता है और इसमें कलिंग सम्राट खारवेला के सैन्‍य अभियानों का उल्‍लेख है। कलिंग ओडिशा का ही प्राचीन नाम है। राष्‍ट्रपति मुर्मु बिभूति‍ कानूनगो कला और शिल्‍प महाविद्यालय तथा उत्‍कल संस्‍कृ‍ति विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्‍वर के निकट ...

जुलाई 8, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 32

ओडिशा: पुरी में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आज दूसरा और अंतिम दिन

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में रथों को खींचना आज फिर शुरू होगा। पुरी में गुंडिचा मंदिर के लिए रथों को खींचना कल सूर्यास्त के बाद रोक दिया गया था। विशेष खगोलीय व्यवस्था के कारण इस वर्ष रथ यात्रा दो दिन के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसा पिछली बार वर्ष 1971 में हुआ था। वार्षिक यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारू आयोजन के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं।

जुलाई 5, 2024 1:07 अपराह्न

views 27

ओडिशा: तीर्थनगरी पुरी में अंतिम चरण में पहुंची विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां

ओडिशा में, तीर्थनगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस रविवार से शुरू होने वाली वार्षिक रथयात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। रविवार को 'नबजाउबाना दर्शन', 'नेत्र उत्सव' और 'गुंडिचा यात्रा' जैसे प्रमुख अनुष्ठानों को देखते हुए, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने अनुष्ठानों और उत्सव के सफल समापन के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया है।  

जून 27, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 25

ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती प्रवाह के कारण ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गजपति, रायगडा, नवरंगपुर, कालाहंडी, बलंगीर, नौपाडा, मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल खोरदा, कटक, बलंगीर, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कालाहांडी, कंधमाल, नुआपाड़ा और बारगढ़ में भारी वर्षा हुई। बारगढ़ और बलंगीर जिलों में कुछ स्‍थानों पर बिजली गिरने से कम से कम पांच लोगों की मृत्य...

जून 16, 2024 8:29 पूर्वाह्न

views 28

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त,  प्रशासन, लोक शिकायत, सूचना एवं जनसंपर्क, जल संसाधन और योजना विभाग अपने पास रखा है।   उप-मुख्‍यमंत्री श्री कनकवर्धन सिंहदेव को कृषि और किसान सशक्तिकरण तथा ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उप-मुख्‍यमंत्री पार्वती पारिदा को महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन मंत्रालय दिया गया है। सुश्री पारिदा राज्य की एकमात्र महिला मंत्री भी हैं।      भारतीय जनता पार्टी के वर...

जून 12, 2024 10:30 पूर्वाह्न

views 148

आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवीन पटनायक के 24 साल के शासन काल को समाप्त करके सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले 52 वर्षीय श्री माझी को कल सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र याद...

जून 11, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 30

ओडिशा: विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में भाजपा की बैठक

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में बैठक करेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार कल कार्यभार ग्रहण करेगी।   हाल ही में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक सौ 47 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 78 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।