जनवरी 1, 2026 4:00 अपराह्न जनवरी 1, 2026 4:00 अपराह्न
30
मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने कोहरे का अनुमान व्यक्त
मौसम विभाग ने ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल घना कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।