जुलाई 14, 2024 9:38 पूर्वाह्न

views 21

विकसित भारत बनाने के अगले 25 वर्षों की यात्रा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण- प्रधानमंत्री

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मीडिया को सरकार की लोक कल्याणकारी पहलों का बढ़ावा देने में सहयोग करना चाहिए। कल मुंबई में, इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी टावर्स के उद्घाटन समारोह में, उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' पहल की दुनिया भर में सराहना की गई है और मीडिया इसे जन-आंदोलन बनाने में सहयोगी हो सकता है।   श्री मोदी ने विकसित भारत बनाने के लिए अगले 25 वर्षों की यात्रा में पत्र-पत्रिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया लोगों को उ...

जुलाई 13, 2024 11:31 पूर्वाह्न

views 30

मुंबई: गोरेगांव की इंजीनियरिंग सर्विस कम्पनी प्रदर्शनी केंद्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के गोरेगांव की इंजीनियरिंग सर्विस कम्पनी (एनईएससीओ) प्रदर्शनी केंद्र में 29 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंग। शाम को श्री मोदी भारतीय समाचार सेवा सचिवालय में आईएनएस टावर्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 16 हजार 600 करोड़ रुपये की ठाणे बोरीवली सुरंग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। करीब 12 किलोमीटर लम्बी यह दोहरी ट्यूब सुरंग से ठाणे से बोरीवली तक की यात्रा 12 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा में लगभ...

जुलाई 11, 2024 2:19 अपराह्न

views 13

केंद्रीय बजट 2024-25 से पूर्व प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्‍द्रीय बजट 2024-25 से पूर्व नई दिल्‍ली में नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी. के. मिश्र और अन्य शीर्ष अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ मौजूद हैं। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई को शुरू हो रहा है और 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट होगा। पिछले महीने ...

जुलाई 11, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 34

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी बताया Narendra Modi, Austria, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक और बेहद उपयोगी रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती में नया जोश भरेगी। उन्होंने वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री मोदी ने आतिथ्य और स्नेह के लिए चांसलर कार्ल नेहमर, ऑस्ट्रिया की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया।

जुलाई 11, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 29

रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा के बाद नई दिल्‍ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की दो देशों की अपनी आधिकारिक यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। श्री मोदी सोमवार को तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रूस और ऑस्ट्रिया गए थे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मास्को गए और दूसरे तथा अंतिम चरण में वे वियना गए। 

जुलाई 11, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वे आगामी केंद्रीय बजट के लिए उनके विचार और सुझाव लेंगे। इस बैठक में अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे। इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भी शामिल होंगे। संसद का बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख को शुरू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। यह नरेन्‍द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। ...

जुलाई 11, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के विएना में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विएना में प्रोफेसर बिरगिट केल्नर, डॉ. मार्टिन गेन्स्ज़ले, डॉ. कैरिन प्रीसेन्डान्ज़ और डॉ. बोरयिन लारियोस से भी मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ये सम्मानित शिक्षाविद और शोधकर्ता हैं जिन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए महान प्रयास किए हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। श्री मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री न...

जुलाई 11, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष पर हुई बातचीत  

  विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के बीच बातचीत का केंद्र बिंदु आतंकवाद, भारत-यूरोपीय संघ संबंध और रूस-यूक्रेन संघर्ष थे। वियना में मीडिया से बातचीत में श्री क्वात्रा ने कहा कि दोनों नेता आतंकवाद की स्पष्ट निंदा करने और साइबरस्पेस में जिस तरह से यह खतरा मौजूद है, उससे निपटने की चुनौती पर एकमत थे। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर अपनी बात रखी। विदेश सचिव ने कहा कि ऑस्ट्रियाई चांसलर और भारतीय प्र...

जुलाई 11, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 23

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत संबंधों के लिए सरकारों के अलावा लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच संबंध केवल सरकारों द्वारा नहीं बनाए गए हैं, बल्कि इन संबंधों को मजबूत करने के लिए लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण हैं। वियना में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर स्थित हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच काफी समानताएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। श्री मोदी ने कहा- स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हम...

जुलाई 10, 2024 3:47 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज ऑस्ट्रिया के वियना में औपचारिक स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर भी श्री मोदी के साथ थे। प्रधानमंत्री मोदी दो राष्‍ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कल  मॉस्‍को से वियना पहुंचे। श्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया। आधिकारिक वार्ता से पहले श्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहामेर के साथ मुलाकात की और कहा कि आने वाले समय में पहले से ही सशक्‍त भारत-ऑस्ट्रिया की मित्रता और भी प्रगाढ होगी। प्रधानमंत्री मोदी...