अगस्त 2, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 27

उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्तराखंड आपदा स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को राज्य में तेज वर्षा और भूस्खलन के बाद की स्थिति से अवगत कराया गया है। भारतीय वायु सेना ने चिनूक और एम.आई.-17 हेलीकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्‍यमंत्री के अनुरोध पर राज्‍य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है।  

अगस्त 2, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 29

जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और व्यापार जगत के प्रमुखों से की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल शाम जापान की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकिशिरो और उनके प्रतिनिधिमंडल तथा व्यापार जगत के प्रमुखों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने जापान से और अधिक निवेश के लिए भारत में अनुकूल व्यापार माहौल और किए गए सुधारों का उल्लेख किया। उन्‍होंने प्रतिनिधिमंडल को व्यापार के लिए भारत सरकार के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।     इस बैठक ने भारत और जापान के बीच मजबूत विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी तथा परस्पर हित और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को रेखांकित किया। साथ ही दोनों ...

अगस्त 1, 2024 12:09 अपराह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का स्वागत किया

    वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह का आज सुबह नई दिल्ली में राष्‍ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रपति भवन में वियतनाम के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। श्री चिन्‍ह भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ कई मंत्रियों, उप मंत्रियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। श्री चिन्‍ह ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की।   प्रधानमंत्री मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्ष...

अगस्त 1, 2024 12:38 अपराह्न

views 28

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वियतनाम के प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे बाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सम्‍मान में दोपहर का भोज देंगे। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। वियतनाम के प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जग...

जुलाई 30, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 28

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। प्रध...

जुलाई 30, 2024 10:24 पूर्वाह्न

views 13

‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत' नामक एक सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने किया है। इसका उद्देश्य उद्योग की भूमिका और विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति एक रूपरेखा प्रस्तुत करना है। इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय और थिंक टैंक के एक हजार से अधिक भागीदार शामिल होंगे, जबकि देश और विदेश के बहुत से भागीदार विभिन्न सीआईआई केन्‍द्रों से जुडेंगे।

जुलाई 26, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 34

आज 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध स्मारक जायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध स्मारक जायेंगे। वे कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह दिवस प्रत्‍येक भारतीय के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह देश के रक्षकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का दिन है।      श्री मोदी ने यह भी बताया कि 'शिंकुन ला सुरंग परियोजना' का काम आज से आरंभ होगा। प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजन...

जुलाई 25, 2024 12:14 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25वें करगिल दिवस पर कल करगिल युद्ध स्‍मारक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25वें करगिल दिवस के अवसर पर कल करगिल युद्ध स्‍मारक का दौरा करेंगे। श्री मोदी सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री शिनकुन ला सुरंग परियोजना का वर्चुअल रूप से पहला विस्फोट भी करेंगे। यह चार किलोमीटर से अधिक लम्‍बी ट्विन ट्यूब सुरंग लेह को सभी परिस्थितियों में देश के अन्‍य हिस्‍सों से जोड़ेगी। लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर बनाई जाने वाली यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। इस सुरंग से न केवल सशस्‍त्र बलों और उपकरणों की तेज और कुश...

जुलाई 17, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 18

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, बताया- कैसे वैश्विक मंच पर ‘मेक इन इंडिया’ बढ़ा रहा है भारत की अर्थव्यवस्था को आगे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि कैसे 'मेक इन इंडिया' भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में मेक इन इंडिया की झलक दिखाते हुए बताया गया है कि भारतीय साइकिलों की दुनियाभर में मांग हो रही है। ब्रिटेन, जर्मनी और नीदरलैंड्स में निर्यात बढ़ा है। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत के बढ़ते प्रभाव को उजागर करती है।   पोस्ट के अनुसार, बिहार में बने जूतों का इस्तेमाल अब रूसी सेना कर रही है। जो भारतीय उत्पादों की ...

जुलाई 15, 2024 1:26 अपराह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री के0 पी0 शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी 

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री के0 पी0 शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। एक संदेश में श्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हित को और बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।