जून 15, 2024 7:25 पूर्वाह्न
31
जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और अफ्रीका से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और ख़ासकर अफ्रीका से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। कल इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी-20 की स्थायी सदस्यता दिया जाना भारत के लिए सम्मान की बात थी। श्री मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन से पूर्ण मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने भारत के मिशन लाइफ का जिक्र करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके द्वारा शुरु किये गए प्लांट ...