जून 29, 2024 2:08 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन पर तीन पुस्तकों का  करेंगे  विमोचन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन पर तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। यह आयोजन श्री नायडू के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में हैदराबाद के गाचीबावली के अनवाया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा।   प्रधानमंत्री द-हिन्दू के हैदराबाद संस्‍करण के पूर्व संपादक एस. नागेश कुमार द्वारा लिखी जीवनी वेंकैया नायडू -लाइफ इन सर्विस, भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति के सचिव रहे ए. आई. वी. सुब्बाराव द्वारा संकलित एक फोटो क्रोनिकल सेलिब्रेटिंग भार...

जून 28, 2024 1:58 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव को उनके नेतृत्‍व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाएगा।     प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार के लिए सम्मान की बात थी कि उसने पी. वी. नरसिम्हा राव की देश के प्रति सेवा को सम्मानित करते हुए उन्हें इस साल की शुरूआत में मरणोपरांत भारत रत्न दिया।

जून 27, 2024 8:42 अपराह्न

views 14

पीएम नरेंद्र मोदी 30 जून को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को सवेरे 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की एक सौ 11वीं कड़ी होगी। श्री नरेन्‍द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मन की बात का यह पहला कार्यक्रम होगा। इसे आकाशवाणी के समूचे नेटवर्क, ए आई आर न्‍यूज वेबसाइट और न्‍यूज ऑन ए आई आर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जायेगा। आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय ...

जून 27, 2024 5:37 अपराह्न

views 31

बिहार से जनता दल-युनाइटेड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

बिहार से जनता दल-युनाइटेड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल-युनाइटेड का मिलजुल कर काम करने और कुशासन, भ्रष्‍टाचार तथा अपराधीकरण से लड़ने का लम्‍बा इतिहास रहा है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों दल, सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

जून 25, 2024 2:01 अपराह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1975 के आपातकाल का विरोध करने वाले सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1975 के आपातकाल का विरोध करने वाले महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने आज कहा कि यह दिन याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया और भारत के संविधान को कुचल दिया जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है।     उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सभी लोकतांत्रिक सिद्धांतों की अवहेलना की और देश को जेल बना दिया। श्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लगाया, उन्हें संविधान के प्र...

जून 25, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 19

रचनात्मक विपक्ष में विश्वास नहीं करते प्रधानमंत्री, विपक्ष को दिया जाना चाहिए डिप्टी स्पीकर का पद: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रचनात्मक विपक्ष में विश्वास नहीं करते हैं। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए श्री गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पीकर पद के लिए सरकार का समर्थन करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की। परंपरा के मुताबिक डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए।

जून 24, 2024 12:37 अपराह्न

views 28

विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हो रहा है 18वीं लोकसभा का सत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा का सत्र आज विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश की सेवा करने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। सत्र से पहले संसद के बाहर मीडिया को जानकारी देते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की आवश्यकता होती है लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबको साथ लेकर और संविधान की पवित्रता को बरकरार रखते हुए तेजी से फैसले लेना चाहती ...

जून 23, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी ने अपना जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया था । उन्‍होंने यह भी कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का ऊर्जावान व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

जून 22, 2024 1:11 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की शेख हसीना के साथ बातचीत की। आज दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर करेंगे।   इससे पहले शेख हसीना ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।      शेख हसीना भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम उनके साथ मुलाकात की। बैठक...

जून 21, 2024 10:12 पूर्वाह्न

views 21

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है योग करने वालों की संख्या

देशभर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर से समारोह का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वैश्विक स्तर पर विदेशों में दूतावास और भारतीय मिशन योग के व्यापक प्रभाव को दर्शाते हुए समारोह में शामिल होंगे।    इस वर्ष समारोह का विषय "स्वयं और ...