अक्टूबर 9, 2024 7:41 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 7:41 अपराह्न
4
विश्व दृष्टि दिवस पर मायोपिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सम्मेलन का आयोजन
नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र रोगों, विशेष रूप से मायोपिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज एक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में राजेंद्र प्रसाद नेत्र रोग केन्द्र के प्रमुख डॉक्टर जे.एस. टिट्याल ने कहा कि मायोपिया, विशेषरूप से बच्चों में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों की रोशनी की सुरक्षा के लिए निवारक उपाय करने की आवश्यकता है। डॉक्टर टिट्याल ने कहा कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा स्मार्टफोन के उपयो...