अगस्त 1, 2024 1:44 अपराह्न
30
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य हितधारकों द्वारा संग्रहालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि भारत की क्षमता और ताकत बढ़ने से विश्व का झुकाव भारत की ओर हुआ है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर के लोग भारत को जानना और समझना चाहते हैं। श्री शेखावत ने कहा कि देश के पास कई मूल्यवान विरासत सं...