सितम्बर 30, 2024 9:04 अपराह्न
16
महाराष्ट्र में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया जाएगाः किरेन रिजिजू
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि महाराष्ट्र में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास किया जाएगा। श्री रिजिजू ने मुंबई के दादर में चैत्यभूमि का दौरा किया और भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री रिजिजू ने चैत्यभूमि को प्रेरणा की भूमि बताया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं और समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने वालों से भाजपा बदला लेगी। श्री रिजिजू ने महार...