अक्टूबर 9, 2025 6:27 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 6:27 अपराह्न

views 41

दिल्‍ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2025 में शिरकत की

दिल्‍ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह आज स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इसके साथ ही श्री सिंह ने इस कॉन्‍क्‍लेव की वेबसाइट भी लॉन्च की, जो महिला खिलाड़ियों के लिए डिजिटल सहयोग मंच बनेगी। उन्‍होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे अभियानों से महिला खिलाड़ियों को नया आत्मविश्वास मिल रहा है और दिल्‍ली सरकार खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है।