जुलाई 23, 2024 9:01 अपराह्न

views 62

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय बजट 2024-25 में रेलवे के लिए आवंटन को ऐतिहासिक बताया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय बजट 2024-25 में रेलवे के लिए आवंटन को ऐतिहासिक बताया है। नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे के लिए बजट में अब तक का सबसे अधिक दो लाख 62 हजार 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे की योजनाओं को बढावा मिलेगा। श्री वैष्णव ने कहा कि कुल बजटीय आवंटन में से एक लाख और 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले कुल ...