नवम्बर 21, 2025 9:37 अपराह्न
24
उपराष्ट्रपति से मिले राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह; नीति आयोग की पहलों और विकसित भारत विज़न पर हुई समीक्षा
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन तथा योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान, उपराष्ट्रपति को नीति आयोग तथा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की प्रमुख पहलों, उपलब्धियों तथा रणनीतिक रोडमैप के बारे में जानकारी दी गई। इसमें विकसित भारत का विज़न और देश की सांख्यिकीय प्रणालियों को मज़बूत करने के लिए चल रहे प्रयास शामिल हैं। नीतिगत ढांचों, कार्यक्रम डिज़ाइन और ज़मीनी स्तर पर कार्यान्वयन को मज़बूत करने में केंद्रीय मंत...