सितम्बर 29, 2024 8:23 अपराह्न

views 18

हिजबुल्‍ला नेतृत्‍व को लगातार निशाना बना रही है इस्राइली सेना

    इस्राइली सेना ने आज घोषणा की कि लेबनान की राजधानी बेरूत में एक हवाई हमले में सशस्त्र संगठन हिजबुल्‍ला प्रमुख हसन नसरुल्‍ला सहित 20 से अधिक सदस्‍य मारे गये हैं।     इस्राइली सेना हिजबुल्‍ला नेतृत्‍व को लगातार निशाना बना रही है जिसका अंतरराष्‍ट्रीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहरा असर पड़ रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय घटनाक्रम पर नजर रख रहा है जबकि हिजबुल्‍ला, ईरान और अन्‍य पक्षों की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका बनी हुई है।     

अगस्त 17, 2024 5:34 अपराह्न

views 11

दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले में इस्राइल के हवाई हमले में दस लोगों के मारे जाने की खबर है

  दक्षिणी लेबनान के नबातीह जिले में आज सुबह एक आवासीय इमारत पर इस्राइल के हवाई हमले में दस लोगों के मारे जाने की खबर है। लेबनान के सैन्‍य सूत्रों ने कहा कि नागरिक रक्षा और इस्‍लामिक स्‍वास्‍थ्‍य प्राधिकरण के कई दल बुलडोजर और क्रेन के साथ हमले में नष्‍ट हुई इमारत के मलबे को हटाने का काम अभी भी कर रहे हैं।