सितम्बर 6, 2024 8:32 अपराह्न

views 64

14 दिनों के लिए जेल भेजा गया कोलकाता के आर जी कर दुष्‍कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार एकमात्र आरोपी संजय रॉय

कोलकाता के आर जी कर दुष्‍कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार एकमात्र आरोपी संजय रॉय को आज सियालदह अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इससे पहले संजय रॉय को वर्चुअल माध्‍यम से अदालत में पेश किया गया था।