जून 23, 2024 6:11 अपराह्न
14
पश्चिम बंगाल में बंग्लादेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले एक छात्र समेत 6 गिरफ़्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष कार्य बल ने पश्चिम वर्धमान जिले के पानागढ़ इलाके में एक बंग्लादेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले एक छात्र और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कम्प्यूटर विज्ञान के द्वितीय वर्ष के इस छात्र को बंग्लादेश के प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन शहादत-ए-अल-हिकमा के साथ कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान युवक से मिली जानकारी के आधार पर इसी जिले के नवाबघाट इलाके से पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ...