सितम्बर 13, 2024 7:29 अपराह्न

views 38

तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत दे दी।   तिहाड़ जेल के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री केजरीवाल ने उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना की।   उन्होंने कहा कि उनके जीवन का हर पल देश के लिए समर्पित है।