अक्टूबर 19, 2024 6:45 अपराह्न

views 12

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित एक घर में आज सुबह आग लगने से तीन लोग घायल

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित एक घर में आज सुबह आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय असप्ताल में भर्ती करवाया। दमकल विभाग ने बताया है कि  तड़के तीन बजकर अठारह मिनट पर विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद अग्निशमन की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और टीम ने लगभग 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।