अगस्त 18, 2024 6:01 अपराह्न अगस्त 18, 2024 6:01 अपराह्न
2
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की डेंगू के उपचार के दौरान मृत्यु
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक निजी अस्पताल में डेंगू के उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। झिंगिया ओराम का अंतिम संस्कार आज दोपहर श्री ओराम के पैतृक गांव में किया गया। श्री ओरम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कई अन्य ल...