दिसम्बर 9, 2025 8:29 अपराह्न दिसम्बर 9, 2025 8:29 अपराह्न

views 25

इंडोनेशिया: जकार्ता में सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के मध्य जकार्ता में आज एक सात मंजिला कार्यालय भवन में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई। आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी और तेज़ी से फैल गई। दमकलकर्मियों ने 19 लोगों को बचाया, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आईं। ज़्यादातर पीड़ितों की मौत धुएँ के कारण दम घुटने से हुई। अधिकारियों ने सैकड़ों कर्मियों और दमकल गाड़ियों को तैनात किया है। तीन घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है, हालाँकि प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्रोन भंडारण क्षेत्र में बैटरी में चिंगारी से आग ल...

नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न नवम्बर 26, 2025 6:22 अपराह्न

views 79

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में मूसलाधार वर्षा के कारण विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई और छह अन्‍य लापता हैं। उत्तरी सुमात्रा के छह क्षेत्रों में नदियों के उफान पर होने और पहाड़ी गाँवों में कीचड़, चट्टानें और पेड़ बहने के बाद बचाव दल दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिबोल्गा में, बचाव दल ने पाँच शव बरामद किए । तीन घायल लोगों को बचा लिया गया। चार लापता लोगों की तलाश जारी है। मध्य तपनौली में चार लोगों के एक परिवार के मारे जाने और हज़ारों घरो...

अक्टूबर 15, 2025 8:00 अपराह्न अक्टूबर 15, 2025 8:00 अपराह्न

views 116

भारत ने सीज़ियम-137 संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए इंडोनेशिया को प्रशियन ब्लू कैप्सूल की खेप भैजी

भारत ने सीज़ियम-137 संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए इंडोनेशिया को महत्वपूर्ण प्रशियन ब्लू कैप्सूल की खेप भैजी है।   इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुरोध पर, जकार्ता में भारतीय दूतावास ने प्रशियन ब्लू के कैप्सूल तुरंत उपलब्ध कराए। राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने आज इंडोनेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों को ये दवाइयाँ सौंपीं।   जकार्ता में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रशियन ब्लू कैप्सूल संभावित परमाणु या रेडियोलॉजिकल आपात स्थितियों, विशेष रूप से सीज़ियम-137 से संबंधित संदूषण, से निपटने ...

अक्टूबर 1, 2025 8:07 पूर्वाह्न अक्टूबर 1, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 48

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी 91 छात्र मलबे में फंसे

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 300 से ज़्यादा बचावकर्मी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।   सोमवार को पूर्वी जावा प्रांत के एक सौ साल पुराने अलखोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में दोपहर की नमाज़ अदा कर रहे छात्रों पर यह इमारत ढह गई। कम से कम तीन छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है और 100 अन्य घायल हुए हैं। जिनमें से कई के सिर में चोटें आई हैं। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए संकरी जगहो...

अगस्त 17, 2025 2:04 अपराह्न अगस्त 17, 2025 2:04 अपराह्न

views 19

इंडोनेशिया: सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले में 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज़, 15 झटके किए गए महसूस

इंडोनेशिया में आज सुबह मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले के उत्तरी भाग में पांच दशमलव आठ तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में करीब 31 घायल हो गए।   इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी ने बताया कि ज़्यादातर लोग रविवार सुबह एक चर्च में प्रार्थना के लिए गए थे। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप के बाद कम से कम 15 झटके महसूस किए गए।     इंडोनेशिया, 27 करोड़ से ज़्यादा की आबादी वाला एक विशाल द्वीपसमूह है, जहाँ अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आते रहते हैं।    

सितम्बर 26, 2024 7:25 अपराह्न सितम्बर 26, 2024 7:25 अपराह्न

views 5

नई दिल्‍ली में आज भारत-इंडोनेशिया के बीच आठवीं विदेश कार्यालय स्तरीय बातचीत हुई

  नई दिल्‍ली में आज भारत-इंडोनेशिया के बीच आठवीं विदेश कार्यालय स्तरीय बातचीत हुई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। इसके साथ ही राजनीतिक आदान-प्रदान, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी पर बातचीत हुई। बातचीत में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण की चर्चा हुई। भारत-इंडोनेशिया दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगत...

जुलाई 11, 2024 2:20 अपराह्न जुलाई 11, 2024 2:20 अपराह्न

views 2

इंडोनेशिया में लगातार वर्षा के कारण सुलावेसी द्वीप पर खनिकों की तलाश रोकी गई

  इंडोनेशिया में लगातार वर्षा के कारण सुलावेसी द्वीप पर खनिकों की तलाश रोक दी गई है। रविवार को एक अनधिकृत सोने की खदान में हुए भूस्खलन के कारण खनिकों के फंसे होने की खबर है। अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 33 लोगों के लापता होने की आशंका है।       इंडोनेशिया के गोरोंतालो प्रांत के बोन बोलांगो जिले में तेज वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज तथा बचाव एजेंसी ने बताया कि 18 घायल लोगों को खनन स्थल से बचाया गया, जबकि 92 ग्रामीण वहां से बच निकलने में सफल रहे। पिछले दो ...

जुलाई 9, 2024 9:49 अपराह्न जुलाई 9, 2024 9:49 अपराह्न

views 10

श्रीलंका के प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया

श्रीलंका के लगभग एक सौ प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र द्वारा संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी0 श्रीनिवास ने कहा कि श्रीलंका की प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों ने मसूरी और दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केन्‍द्र में प्रशिक्षण लिया। श्री श्रीनिवास ने कहा कि तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका के अधिकारियों के साथ विकसित भारत के शासन मॉडल को साझा किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के अधिकारिय...

जून 20, 2024 4:26 अपराह्न जून 20, 2024 4:26 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो द्वारा उन्हें फोन पर बधाई मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने श्री सुबियांतो को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आपसी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।     ReplyForward Add reaction