नवम्बर 23, 2025 2:49 अपराह्न

views 44

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा – भारत और इस्राइल शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को दो चरणों में लागू करेंगे

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और इस्रायल अपने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रहे हैं ताकि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय को शीघ्र लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि यह बहुत संभव है कि वे मुक्त व्यापार समझौते के पहले चरण की घोषणा कर दें, ताकि वे इसके लाभों को तेज़ी से शुरू कर सकें। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया का एक विश्वसनीय मित्र और साझेदार बनकर उभर रहा है।   भारत और इस्रायल ने गुरुवार को समझौते पर औपचारिक रूप से बातची...