अगस्त 7, 2024 3:05 अपराह्न
26
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- भारत दो वर्षों में बन जाएगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि भारत दो वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि देश अभी विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था है। नई दिल्ली में आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र प्रगति कर रहा है। यह प्रगति अजेय है। आर्थिक राष्ट्रवाद को लेकर श्री धनखड़ ने कहा कि यह देश की आर्थिक वृद्धि के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद विदेशी मुद्रा को बचाने और रोजगार सृजित करने तथा देश में उद्यमशीलता के अवसर पैद...