अगस्त 24, 2024 12:11 अपराह्न

views 19

भारत क्षमता निर्माण के लिए रक्षा क्षेत्रों और औद्योगिक भागीदारी के लिए अमरीका के साथ मिलकर काम करने को तैयार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत क्षमता निर्माण के लिए रक्षा क्षेत्रों तथा टिकाऊ प्रौद्योगिकी और औद्योगिक भागीदारी के लिए अमरीका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। श्री सिंह ने कल वाशिंगटन डी.सी. में अमरीका-भारत सामरिक भागीदारी मंच द्वारा आयोजित गोलमेज बैठक में अमरीकी रक्षा उद्योग के वरिष्‍ठ प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते हुए यह बात कही। श्री सिंह ने बल देकर यह भी कहा कि भारत, अमरीकी निवेश और प्रौद्यागिकी सहयोग का स्‍वागत करता है और वह कुशल मानव संसाधन आधार, प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश और...