सितम्बर 16, 2024 4:42 अपराह्न
13
नई दिल्ली में मंगलवार को कॉप-9 ब्यूरो की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगा भारत
भारत कल नई दिल्ली में खेल में डोपिंग के विरुद्ध यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय कॉन्वेंशन के अंतर्गत कोष स्वीकृति समिति की तीसरी औपचारिक बैठक और कॉप-9 ब्यूरो की दूसरी औपचारिक बैठक की मेजबानी करेगा। कॉप9 ब्यूरो के उपाध्यक्ष के रूप में भारत ने दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक को अयोजित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। यह बैठक विश्वभर के मुख्य नीति निर्माताओं और गणमान्य व्यक्तियों को एक मंच प्रदान करेगा। युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने कहा कि यह बैठक खेल में एकजुटता के सिद्धांत को बनाये रखने में...