नवम्बर 3, 2025 8:19 अपराह्न नवम्बर 3, 2025 8:19 अपराह्न

views 155

सात नवबंर को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे,1,400 से ज़्यादा हॉकी टूर्नामेंट किए जाएँगे आयोजित : डॉ. मनसुख मांडविया

खेल और युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि सात नवबंर को भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में देश भर के पांच सौ 50 से अधिक ज़िलों में एक हजार चार सौ से ज़्यादा हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किए जाएँगे।   आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. मांडविया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य खेल के बारे में जागरूकता बढ़ाना, युवा खिलाड़ियों को हॉकी खेल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।   उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को ह...

अगस्त 21, 2025 2:16 अपराह्न अगस्त 21, 2025 2:16 अपराह्न

views 3

झारखंड: हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया

रांची में हीरो एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। मोरहाबादी के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम से ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत की गई। राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया और इसे यात्रा के लिए रवाना किया। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरु हो रही है।

अगस्त 19, 2025 1:30 अपराह्न अगस्त 19, 2025 1:30 अपराह्न

views 13

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर महिला- पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित

रांची के होटवार स्थित खेलगांव में अंडर 23 सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 22 अगस्त से शुरु होगी। इसका उदघाटन राज्य के खेल मंत्री  सुदिव्य कुमार करेंगे। उधर सिमडेगा में राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर सीनियर महिला- पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगी।

फ़रवरी 23, 2025 9:37 पूर्वाह्न फ़रवरी 23, 2025 9:37 पूर्वाह्न

views 5

हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शानदार जीत दर्ज की

  ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में कल भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम ने आयरलैंड को 4-0 से हराया। भारत ने पिछले मैच में भी आयरलैंड को 3-1 से मात दी थी। प्रतियोगिता में कल भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। उधर, महिला वर्ग में भारत ने जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। भारत की ओर से विजयी गोल मैच के 12वें मिनट में दीपिका ने किया। कल भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच नीदरलैंड से होगा। यह मैच शाम सवा 5 बजे शुरू होगा।

फ़रवरी 20, 2025 10:05 पूर्वाह्न फ़रवरी 20, 2025 10:05 पूर्वाह्न

views 18

एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी पर जीत दर्ज की, महिला टीम को स्पेन से मिली हार

    एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष टीम ने कल रात भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी को एक-शून्‍य से हरा दिया। मंगलवार को जर्मनी से 4-1 से हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच का एकमात्र गोल भारत के गुरजंत सिंह ने किया जबकि अमित रोहिदास को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।     भारत का सामना कल आयरलैंड से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।     इस बीच, महिला एफआईएच प्रो लीग में स्पेन ने भारत क...

फ़रवरी 18, 2025 8:48 पूर्वाह्न फ़रवरी 18, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 8

हॉकी: एफआईएच प्रो लीग में आज भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला जर्मनी से, महिला टीम का सामना स्पेन से होगा

हॉकी एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा, जबकि महिला टीम का मैच आज शाम ओडिशा में भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में स्पेन के साथ होगा।

नवम्बर 10, 2024 8:52 अपराह्न नवम्बर 10, 2024 8:52 अपराह्न

views 6

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी कल से बिहार के राजगीर में शुरू हो रही है

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी कल से बिहार के राजगीर में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शाम इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। 20 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में  भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और कोरिया की टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच कल दोपहर सवा बारह बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा।  

सितम्बर 14, 2024 5:07 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 5:07 अपराह्न

views 13

एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी टूर्नामेंट के अंतिम पूल मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को 2-1 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है  

  चीन के उलूनब्‍यूर में एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी टूर्नामेंट के पांचवें और अंतिम पूल मैच में आज मौजूदा चैंपियन भारत ने पाकिस्‍तान को 2-1 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।     भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने दो गोल किए जबकि पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद ने एक मात्र गोल किया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। दूसरी ओर पाकिस्तान ने पहला मुकाबला गंवाया है।     चार बार का चैंपियन भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले ही पहुंच चुका है। भारतीय टीम अब तक अजेय रही ह...

सितम्बर 11, 2024 4:32 अपराह्न सितम्बर 11, 2024 4:32 अपराह्न

views 5

भारत एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेन्‍ट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है

  भारत एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेन्‍ट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। चीन के हुलुनबुइर  में आज पिछले विजेता भारत ने मलेशिया को 8-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और अंतिम चार में जगह बनाई। भारत के लिए राजकुमार पाल ने गोल की हैट्रिक लगाई। अराईजीत सिंह हुंडल ने दो गोल किये। जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह और उत्तम सिंह ने भी एक-एक गोल किये।     इससे पहले भारतीय टीम ने चीन और जापान पर जीत दर्ज की थी।