जून 23, 2024 9:14 अपराह्न जून 23, 2024 9:14 अपराह्न
9
दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के कारण बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की जान गई
दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के बीच पिछले 24 घंटे में गर्मी की वजह से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति को हीट स्ट्रोक के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि वर्तमान में गर्मी से संबंधित बीमारियों के 15 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। 16 जून से अब तक गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 67 लोगों को भर्ती किया गया है, जिससे अब तक मरने वालों की संख्या 30 तक हो गई। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व...