अक्टूबर 17, 2025 2:03 अपराह्न

views 445

गुजरात: राज्यपाल ने नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई

गुजरात में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आज नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। हर्ष सांघवी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित एक समारोह में 21 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित थे।       नए मंत्रियों में एक उपमुख्यमंत्री, पांच कैबिनेट स्तर के मंत्री, तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 12 राज्य मंत्री शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया ...

अगस्त 17, 2025 6:27 पूर्वाह्न

views 25

राष्ट्रपति ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि नागालैंड के राज्यपाल लक्ष्मी गणेशन के निधन के बाद श्री भल्ला को राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  

अगस्त 15, 2025 2:01 अपराह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किस्‍तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ की स्थिति पर उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा कि विभिन्‍न प्राधिकरण, पीडि़तों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।  

अगस्त 19, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 33

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पिछले हफ्ते कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद यह निर्देश दिया गया है। राज्यपाल ने अस्पताल के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि वे अस्‍पताल में महिला डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें। सर्वोच्‍च न्‍यायानय ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवा...

जुलाई 31, 2024 12:49 अपराह्न

views 357

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार बने झारखण्ड के नये राज्यपाल

  पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखण्ड उच्‍च न्‍यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें रांची के राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

जुलाई 30, 2024 2:10 अपराह्न

views 20

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में ली शपथ

  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने नये राज्यपाल को पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। श्री आचार्य इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

जुलाई 8, 2024 8:22 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने ‘सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल’ किया लॉन्‍च

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने 'सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल' का नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में लॉन्‍च किया। इस पोर्टल के तहत मनोरंजन गतिविधियों के लाइसेंस लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन एक ही पोर्टल में सारी प्रक्रिया प्राप्‍त होगी। एनडीएमसी ने बताया कि एकीकृत पोर्टल कागजी कार्रवाई को काफी कम कर आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित करता है। इसके तहत आवेदनकारियों को एनडीएमसी, एमसीडी, दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस जैसे विभिन्न नियामक प्राधिकरणों के दफ्तरों में ...