नवम्बर 25, 2025 8:29 अपराह्न

views 63

लद्दाख में नई चेतना के चौथे संस्‍करण के अंतर्गत लैंगिक संवेदनशीलता और जागरूकता अभियान हुआ शुरू

लद्दाख में नई चेतना के चौथे संस्‍करण के अंतर्गत सभी के लिए समान अवसरों पर एक महीने तक चलने वाला लैंगिक संवेदनशीलता और जागरूकता अभियान आज शुरू हुआ। अभियान की शुरुआत लैंगिक समानता की शपथ के साथ हुई। इसके बाद आर्थिक विकास में महिलाओं के योगदान और समृद्धि की प्रमुख प्रेरक शक्ति के रूप में उनकी भूमिका पर प्रस्तुति दी गई।   यह समान लैंगिक अधिकारों और अवसरों को बढ़ावा देने की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा है। लद्दाख ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान ले...