मार्च 10, 2026 4:25 अपराह्न
24
पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि निर्वाचन आयोग मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आयोग सुनिश्चित करेगा कि पश्चिम बंगाल में सभी मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में हिंसा और धमकी से मुक्त वातावरण में भाग लें। चुनाव तैयारियों पर दो दिवसीय समीक्षा बैठक के बाद आज कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में श्री कुमार ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बिना किसी डर या पक्षपात के कानून का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य ...