नवम्बर 22, 2025 9:21 अपराह्न

views 128

नई दिल्ली में डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 का समापन, एआई-सक्षम स्वास्थ्य प्रणाली पर जोर

नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय मुक्त डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 ने सतत वित्तपोषण, क्षेत्रीय सहयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस शिखर सम्मेलन ने सामूहिक रूप से एक संदेश दिया है कि डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन केवल एक तकनीक नहीं है बल्कि एक मूलभूत यात्रा है जिसके लिए मानकों, शासन, अंतर-संचालन और गहन समावेशन की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंतिम दिन को संबोधित करते हुए मंत्रालय में अतिर...