अक्टूबर 17, 2025 2:03 अपराह्न अक्टूबर 17, 2025 2:03 अपराह्न
236
गुजरात: राज्यपाल ने नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई
गुजरात में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आज नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। हर्ष सांघवी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित एक समारोह में 21 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित थे। नए मंत्रियों में एक उपमुख्यमंत्री, पांच कैबिनेट स्तर के मंत्री, तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 12 राज्य मंत्री शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया ...