सितम्बर 1, 2025 7:26 अपराह्न

views 15

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गणेश चतुर्थी और आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंस कर गणेश चतुर्थी और आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने श्री सिरसा को अवगत कराया कि प्रतिमा विसर्जन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरे शहर में लगभग 80 से अधिक कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। अधिकारियों ने उन्‍हें बताया कि तालाबों की संख्या और स्थान, स्थानीय विधायकों तथा रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के समन्वय से तय किए गए हैं...

सितम्बर 1, 2025 6:38 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली: विधानसभा के प्रथम अध्‍यक्ष चरती लाल गोयल की 98वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री, मुख्‍यमंत्री और विधानसभा अध्‍यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और दिल्‍ली विधानसभा के अध्‍यक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने आज दिल्‍ली विधानसभा के प्रथम अध्‍यक्ष चरती लाल गोयल की 98वीं जयंती पर उन्‍हें विधानसभा में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके जीवन और कार्यों पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि निर्वाचित नेताओं को संसद और विधानसभाओं की गरिमा तथा मानकों को बनाए रखना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में कई राजनेता केवल राजनीतिक ला...

सितम्बर 1, 2025 5:51 अपराह्न

views 25

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर 205.6 मीटर दर्ज किया गया

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। आज दोपहर इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना का जलस्तर 205 दशमलव छह मीटर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड बैराज से लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से जलस्‍तर में बढोतरी देखी जा रही है। मुख्‍यमंत्री ने दिल्‍लीवासियों को आश्‍स्‍वत किया कि दिल्‍ली पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और बढते जलस्‍तर को ध्‍यान में रखते हुए सरकार ने सभी तैयारियां की हुई हैं।    

सितम्बर 1, 2025 4:55 अपराह्न

views 21

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित स्वयं सिद्धा कार्यक्रम में शिरकत की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-एबीवीपी के द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि स्वयं सिद्धा छात्राओं की अपार संभावनाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का उत्सव है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी अब तक बीस हज़ार से अधिक छात्राओं को सम्मानित कर चुका है और यह सम्मान नारी शक्ति की उस अटूट भूमिका का प्रतीक है, जो भारत को प्रगति और गौरव के शिखर तक पहुँचाती है।    

सितम्बर 1, 2025 4:47 अपराह्न

views 35

दिल्ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने लोक निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज नई दिल्ली में लोक निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि निर्माण में समय सीमा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम दिल्लीवासियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचा और बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।    

अगस्त 25, 2025 9:11 अपराह्न

views 18

दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाये रहे और के कई क्षेत्रों मध्‍यम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 28 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।    

अगस्त 25, 2025 8:45 अपराह्न

views 22

दिल्ली: समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने रामलीला महोत्सव आयोजन को लेकर बैठक की

समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी सेक्टर-23 डीडीए रामलीला ग्राउंड में रामलीला महोत्सव आयोजन को लेकर सनातन संस्कारम संस्था से जुड़े सदस्यों और स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रामलीला की मंचन व्यवस्था और सरकार की ओर से किए गए महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हुई।   इस बैठक के दौरान उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित होगा। जन सहयोग से दिल्ली सरकार ने आयोजन को सुगम और सुविधापूर्ण बनाने के लिए इंतजाम किये हैं। उन्‍होंने क‍ह...

अगस्त 25, 2025 8:41 अपराह्न

views 38

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विकास कार्यों को लेकर दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्‍होंने कहा कि सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री विकास निधि और विधायक निधि से संबंधित सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उनके और विधायकों के पास भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने स्‍पष्‍ट किया कि द...

अगस्त 25, 2025 8:38 अपराह्न

views 35

दिल्ली: विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

विकास मंत्री और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कपिल मिश्रा ने आज सभापुर क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विकास कार्यों के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य करावल नगर की हर गली को विकास से जोड़ना और लोगों का जीवन सुविधाजनक बनाना है। श्री मिश्रा ने कहा कि इस साल के अंत तक इस क्षेत्र में के सभी 11 गांवों में गलियों का पक्कीकरण और नाला निर्माण हो जाएगा।    

अगस्त 25, 2025 5:33 अपराह्न

views 26

दिल्ली: मेट्रो सेवा के लिए टिकट किराए में किया संशोधन

दिल्ली मेट्रो ने आज से मेट्रो सेवा के लिए टिकट किराए में आधिकारिक तौर पर संशोधन किया है। इस बढ़ोतरी के बाद, यात्रियों को बढ़ी हुई राशि का भुगतान करना होगा। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में दिल्‍ली मेट्रो ने बताया कि किराए में यह बदलाव मामूली है, जिसमें ज़्यादातर लाइनों पर 1 रुपये से लेकर 4 रुपयें तक के बीच ही बढ़ोतरी होगी। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराए में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।