नवम्बर 5, 2024 8:09 अपराह्न

views 34

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यमुना में फैल रही जहरीली झाग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यमुना में फैल रही जहरीली झाग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आ रहे गंदे पानी के कारण कालिंदी कुंज क्षेत्र में यमुना में झाग दिखाई दे रहे हैं। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए लगातार यमुना की सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हजारों क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि यमुनाजी की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।     वहीँ, दिल्ली प्रदेश कांग्रे...

अक्टूबर 27, 2024 8:21 अपराह्न

views 2

दिल्‍ली के वायु गुणवत्ता स्‍तर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- सीपीसीबी ने बेहद खराब श्रेणी में रखा है

दिल्‍ली के वायु गुणवत्ता स्‍तर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- सीपीसीबी ने बेहद खराब श्रेणी में रखा है।  सीपीसीबी ने आज शाम सात बजे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ 49 दर्ज किया है।

अक्टूबर 27, 2024 7:22 अपराह्न

views 30

दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर गंभीर नहीं है- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के लिए प्रदूषण केवल खबरों में बने रहने का विषय है। श्री सचदेवा ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पराली जलाने पर रोक लगाना आवश्यक है लेकिन श्री राय ने अबतक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है।     श्री सचदेवा ने कहा है कि प्रदूषण बढ़ाने में वाहनों से कहीं अधिक दिल्ली की बदहाल सड़कें जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दि...

अक्टूबर 27, 2024 6:40 अपराह्न

views 29

राजधानी में संस्कृति और एकता का प्रतीक ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव का समापन

राजधानी में संस्कृति और एकता का प्रतीक 'फूल वालों की सैर' उत्सव का समापन हो गया है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और यहाँ  कव्वाली का भी आयोजन किया गया।     इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि फूलवालों की सैर' सिर्फ एक उत्सव नहीं है बल्कि इसने दिल्ली की सैकड़ों साल पुरानी गंगा-जमुनी तहज़ीब की परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्सव लोगों को एक साथ जोड़ते हैं और ये त्यौहार दिल्ली की एकता और विविधता की असली पहचान है। दिल्ल...

अक्टूबर 16, 2024 7:46 अपराह्न

views 3

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त कर दिया है

दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र-एनओसी प्राप्‍त करने की आवश्‍यकता को समाप्‍त कर दिया है। मुख्‍यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में इस निर्णय की आज घोषणा की। इस दौरान उन्‍होंने रेखांकित किया कि इससे पहले लोगों को दिल्‍ली विकास प्राधिकरण-डीडीए से एन ओ सी प्राप्‍त करना अनिवार्य था जिसके कारण उन्‍हें लम्‍बी कागजी कार्यवाही और भ्रष्‍टाचार जैसी परेशानियां झेलनी पड रही थीं। सुश्री आतिशी ने बताया कि अब इन कॉलोनियों में बिना एनओसी के 15 दिन ...

अक्टूबर 6, 2024 7:51 अपराह्न

views 26

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए सभा

    दिल्ली भाजपा ने राजधानी दिल्ली में किसी भी अनापत्ति प्रमाण पत्र  के बिना बिजली कनेक्शन मुहैया करवाने और म्यूटेशन को पुनः लागू कराने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करने के लिए एक आभार सभा का आयोजन किया।     शहर के बुराड़ी के मुकुंदपुर चौक में आयोजित इस सभा में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी  सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदौलिया, मनोज तिवारी सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन फैसलों से दिल्ली के...

सितम्बर 29, 2024 8:44 अपराह्न

views 30

नई दिल्‍ली में युवा रोजगार मेला

      इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्‍ट्रीय इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान ने आज नई दिल्‍ली में युवा रोजगार मेला आयोजित किया। इस मेले का उद्देश्‍य छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराना था। मेले में 16 कंपनियों ने एक हजार से अधिक नौकरी के लिए छात्रों का का चयन किया गया जबकि एक हजार तीन सौ से ज्‍यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था।     संस्‍थान के महानिदेशक और उपकुलपति डॉक्‍टर मदन मोहन त्रिपाठी ने कहा कि पिछले साल देश भर में आयोजित किए गए...

सितम्बर 28, 2024 5:18 अपराह्न

views 33

दिल्ली विधानसभा में आज सत्ता पक्ष ने विधवा और बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन का मुद्दा उठाया

दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के अंतिम दिन आज सत्ता पक्ष ने विधवा और बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन का सदन में मुद्दा उठाया। सदन में आज दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के आज हुए चुनाव का मुद्दा भी उठा। इस चुनाव के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर शांतिपूर्ण धरना भी दिया और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भी अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। वहीं, सदन में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि निगम में  स्टैंडिंग कमेटी न होने से निगम ठीक से काम नहीं ...

सितम्बर 22, 2024 7:31 अपराह्न

views 28

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है  

  राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 2 डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 25 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सितम्बर 19, 2024 7:48 अपराह्न

views 6

दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण राजधानी में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव  

      दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने करोल बाग में ईमारत ढहने से हुए हादसे के घटनास्थल का आज निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को लगातार जर्जर मकानों को दोबारा बनाने के लिए आवेदन दिए गए लेकिन मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हादसे का जिम्मेदार प्रशासन है।     श्री यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही के कारण राजधानी में लगातार लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने मृतकों और घायलों के लि...