जुलाई 24, 2024 10:19 पूर्वाह्न

views 27

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी का आज भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आने का कार्यक्रम

  ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी का आज भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आने का कार्यक्रम है। वे मुख्यत: व्यापक रणनीतिक साझेदारी सुदृढ़ करने और लंबे समय से लंबित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते -एफटीए पर बातचीत करेंगे। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता होगी। श्री लैमी विदेश मंत्री एस जयशंकर से बुधवार शाम मुलाकात करेंगे। श्री डेविड लैमी के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत ड...