नवम्बर 18, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 90

तेलंगाना: हैदराबाद साइबर अपराध इकाई ने आईबोम्मा और बप्पम पायरेसी रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया

तेलंगाना में हैदराबाद साइबर अपराध इकाई ने आईबोम्मा और बप्पम पायरेसी रैकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। यह 65 से ज़्यादा मिरर वेबसाइटों का एक विशाल नेटवर्क है जिससे तेलुगु फिल्म उद्योग को हज़ारों करोड़ का नुकसान हुआ है। जाँचकर्ताओं का कहना है कि अपराधियों ने लाखों उपयोगकर्ताओं को पायरेसी प्लेटफ़ॉर्म से हटाकर अवैध सट्टेबाजी साइटों पर भेज दिया। इससे बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी और डेटा चोरी को बढ़ावा मिला।     हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने बताया है कि मुख्य आरोपी 39 वर्षी...