अक्टूबर 1, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 61

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी 91 छात्र मलबे में फंसे

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 300 से ज़्यादा बचावकर्मी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।   सोमवार को पूर्वी जावा प्रांत के एक सौ साल पुराने अलखोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में दोपहर की नमाज़ अदा कर रहे छात्रों पर यह इमारत ढह गई। कम से कम तीन छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है और 100 अन्य घायल हुए हैं। जिनमें से कई के सिर में चोटें आई हैं। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए संकरी जगहो...