जून 25, 2024 9:39 पूर्वाह्न
14
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के चौथे चरण का शुभारंभ किया
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के चौथे चरण का शुभारंभ किया। नीलामी में महत्वपूर्ण खनिजों के 21 ब्लॉक शामिल हैं। इनमें से 11 नए ब्लॉक अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रेड्डी ने बताया कि नई सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर तटीय खनिज ब्लॉकों की नीलामी का पहला चरण शुरू किया जाएगा। खान ...