अक्टूबर 26, 2025 4:11 अपराह्न अक्टूबर 26, 2025 4:11 अपराह्न

views 261

छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतीक है। आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने छठ पर सभी लोगों विशेष रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आकर भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री मोदी ने कहा कि पूरा देश उत्सव की भावना में डूबा हुआ है और श्रद्धा, स्नेह तथा परंपरा का संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने...

नवम्बर 7, 2024 6:40 अपराह्न नवम्बर 7, 2024 6:40 अपराह्न

views 5

दिल्‍ली में छठ महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

      दिल्‍ली में छठ महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने शहर के विभिन्‍न इलाकों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छठ घाटों का निर्माण किया है। उन्‍होंने छठ पर्व के अवसर पर छठी मईया से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि का कामना की।     इस बीच, पूर्वी दिल्‍ली की गीता कॉलोनी में सरकार द्वारा बनाए गए कृत्रिम घाटों में पानी नहीं होने की शिकायत के चलते श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन किया।  

नवम्बर 6, 2024 8:09 अपराह्न नवम्बर 6, 2024 8:09 अपराह्न

views 2

छठ पर्व के मद्देनजर पूरे दिल्‍ली शहर में एक हजार कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण

दिल्‍ली सरकार ने छठ पर्व के मद्देनजर पूरे शहर में एक हजार कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण किया है। मुख्‍यमंत्री आतिशी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल दिल्‍ली सरकार छठ का बहुत भव्‍य आयोजन कर रही है। उन्‍होंने बताया कि इन घाटों पर सात नवम्‍बर की शाम और आठ नवम्‍बर की सुबह पूजा आयोजित की जाएगी। सुश्री आतिशी ने कहा कि 2014 से पहले दिल्‍ली में सिर्फ साठ घाट बनाये जाते थे लेकिन आज इनकी संख्‍या एक हजार से अधिक है।

नवम्बर 5, 2024 6:44 अपराह्न नवम्बर 5, 2024 6:44 अपराह्न

views 6

छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

    लोक आस्‍था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के अनुष्ठान की शुरुआत नहाए खाए व्रत के विधान के साथ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली के बाजारों में लोग पर्व से जुड़े सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।  

नवम्बर 5, 2024 5:44 अपराह्न नवम्बर 5, 2024 5:44 अपराह्न

views 1

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छठ पर्व के नहाय खाय के अवसर पर आज लोगों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छठ पर्व के नहाय खाय के अवसर पर आज लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने उपवास रखने वाले सभी लोगों को विशेष शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कामना की कि छठी मैय्या की कृपा से पर्व के सभी अनुष्‍ठान सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न होंगे।