अक्टूबर 1, 2025 12:08 अपराह्न

views 38

मध्य फ़िलीपींस में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 69

मध्य फ़िलीपींस में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। फ़िलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, अभी भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं। प्रशासन लापता लोगों की पहचान की पुष्टि कर रहा है।   फ़िलीपींस के मध्य विसाय क्षेत्र के तटीय शहर सेबू में कल रात आए 6 दशमलव 9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में डेढ़ सौ से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। भूकंप का झटका मध्य फ़िलीपींस के कई प्रांतों के साथ-साथ दक्षिणी फ़िलीपींस के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किया गया।